Get App

Stock Market: शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिये कारण

Stock Market: शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE और BSE में कोई भी कारोबार नहीं होगा। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, जो जान लीजिए कि इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ चार दिन कारोबार होगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 12:54 PM
Stock Market: शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिये कारण
Stock Market: अगर आप भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, जो जान लीजिए कि इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ चार दिन कारोबार होगा।

Stock Market: शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE और BSE में कोई भी कारोबार नहीं होगा। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, जो जान लीजिए कि इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ चार दिन कारोबार होगा। स्टॉक मार्केट शुक्रवार 1 मई को बंद रहेगा। छुट्टियों के दौरान आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे, इसलिए अपने निवेश और ट्रेडिंग की योजना पहले से बना लें। सही जानकारी से आप नुकसान और जल्दबाजी से बच सकते हैं। यहां जानिये आखिर क्यों 1 मई को शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

शुक्रवार 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार

शुक्रवार 1 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर छुट्टी रहने वाली है। यही कारण है कि शेयर बाजार में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहेगा। यानी लगातार तीन दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। इन दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, SLB और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) से जुड़े सभी सेगमेंट बंद रहेंगे।

2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें