करियर में गए हैं अटक? बनाए पर्सनल लर्निंग रोडमैप, अपनी प्रोफेशनल स्किल्स को करें बेहतर

आज की नौकरी की दुनिया पहले जैसी नहीं रही। एक ही डिग्री या एक ही स्किल के भरोसे पूरा करियर निकालना अब मुश्किल हो गया है। हर कुछ महीनों में नई टेक्नोलॉजी, नए टूल्स और नई जॉब प्रोफाइल सामने आ जाती हैं

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
एक ही डिग्री या एक ही स्किल के भरोसे पूरा करियर निकालना अब मुश्किल हो गया है।

आज की नौकरी की दुनिया पहले जैसी नहीं रही। एक ही डिग्री या एक ही स्किल के भरोसे पूरा करियर निकालना अब मुश्किल हो गया है। हर कुछ महीनों में नई टेक्नोलॉजी, नए टूल्स और नई जॉब प्रोफाइल सामने आ जाती हैं। ऐसे में जो लोग खुद को समय के साथ अपडेट नहीं करते, तो वह धीरे-धीरे पीछे छूटने लगते हैं। यहीं पर पर्सनल लर्निंग रोडमैप काम आता है। यह आपको यह सोचने में मदद करता है कि आगे क्या सीखना है, कहां से सीखना है और कितने समय में सीखना है। बिना दिशा के सीखने की बजाय, रोडमैप आपको एक साफ रास्ता दिखाता है, जिससे आपका करियर ग्रोथ फोकस्ड और प्लान्ड बनता है।

लर्निंग रोडमैप क्या है?

लर्निंग रोडमैप एक तरह की योजना होती है, जिसमें आप अपने करियर से जुड़े सीखने के टारगेट तय करते हैं और उन्हें हासिल करने का रास्ता बनाते हैं। इससे आपकी मेहनत बिखरती नहीं है और आप फोकस के साथ आगे बढ़ पाते हैं।


1. सबसे पहले अपना टारगेट तय करें

लर्निंग रोडमैप बनाने का पहला कदम है यह तय करना कि आप क्या सीखना चाहते हैं। यह कोई नई स्किल हो सकती है, प्रमोशन की तैयारी, करियर बदलने की प्लानिंग या किसी सर्टिफिकेशन की तैयारी। टारगेट ऐसा होना चाहिए जो जरूरी भी हो और हासिल किया जा सके। साथ ही यह भी तय करें कि सफलता को आप कैसे मापेंगे, जैसे सर्टिफिकेट मिलना, कोई प्रोजेक्ट पूरा करना या ऑफिस में उस स्किल का इस्तेमाल करना।

2. बड़े टारगेट को छोटे हिस्सों में बांटें

बड़े टारगेट कई बार डरावने लगते हैं। इसलिए उन्हें छोटे-छोटे स्टेप्स में बांटना बेहतर होता है। मान लीजिए आप डेटा साइंस सीखना चाहते हैं, तो पहले डेटा की बेसिक समझ, फिर टूल्स, फिर एनालिसिस और उसके बाद प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट। इससे सीखना आसान हो जाता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

3. एक क्लीयर और आसान प्लान बनाएं

अब इन छोटे टारगेट को एक प्लान में रखें। आप चाहें तो डायरी, नोटबुक या एक्सेल शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर स्टेप के सामने यह लिखें कि उसे पूरा करने में क्या करना है और कितने समय में करना है। इससे आपको साफ दिखेगा कि आप कहां पहुंचे हैं और आगे क्या करना है।

4. सीखने का तरीका चुनें

आज सीखने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। ऑनलाइन कोर्स, किताबें, वीडियो, ब्लॉग्स और वेबिनार्स। वही संसाधन चुनें जो आपकी समझ के हिसाब से हों। कोशिश करें कि जो भी सीखें, उसे प्रैक्टिकल काम में जरूर उतारें। इससे सीखना पक्का होता है।

5. खुद को जवाबदेह बनाएं

योजना बनाना आसान है, लेकिन उसे फॉलो करना सबसे मुश्किल। हर हफ्ते सीखने के लिए तय समय निकालें। समय-समय पर अपनी प्रगति चेक करें और जरूरत पड़े तो प्लान में बदलाव करें। खुद से किया गया वादा निभाना ही असली सफलता है।

Budget 2026 Expectations: क्या टैक्स का 30% स्लैब बढ़ाने और इसे इनफ्लेशन से लिंक्ड करने का ऐलान होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।