क्या आपका विदेश में पढ़ाई का प्लान है? क्या आपको यह नहीं पता कि इसमें कुल कितना खर्च आएगा? अगर हां तो पहले इन दोनों सवालों के जवाब जानना बहुत जरूरी है। आप कह सकते हैं कि यह फॉरेन एजुकेशन की दिशा में पहला कदम है। दरअसल, विदेश में पढ़ाई पर कॉलेज या यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस के अलावा कई दूसरे खर्च भी होते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने बच्चों के लिए विदेश में पढ़ाई की सिर्फ ट्यूशन फीस के बारे में सोच रहा है तो बाद में उसको तब बड़ा झटका लग सकता है जब उसे दूसरे खर्चों के बारे में बता चलेगा।
