Sukanya Samridhi Yojana Interest Rate: सरकार 30 जून 2025 तक सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) समेत सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करने जा रही है। नई ब्याज दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी और 30 सितंबर 2025 तक मान्य रहेंगी। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% का सालाना ब्याज मिल रहा है, जो पिछले कुछ समय से स्थिर बना हुआ है। लेकिन अब ऐसी उम्मीद है कि सरकार सुकन्या समृद्धि योजना पर इंटरेस्ट रेट घटा सकती है।
