Get App

IIT-Delhi को रिसर्च फंड पर मिला ₹120 करोड़ का GST नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

IIT-Delhi: शिक्षा मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न छापने के शर्त पर कहा कि हमारा मानना ​​है कि यह एक गलत व्याख्या है। हमारे विचार में गवर्नमेंट फंडेड रिसर्च पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। अफसोस की बात है कि ऐसे नोटिस जारी किए जाते हैं। हमें रिसर्च को प्रोत्साहित करना चाहिए और उसका समर्थन करना चाहिए

Akhileshअपडेटेड Aug 19, 2024 पर 8:14 AM
IIT-Delhi को रिसर्च फंड पर मिला ₹120 करोड़ का GST नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
IIT-Delhi: शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाया है। मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-दिल्ली (IIT-Delhi) को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) डायरेक्टरेट जनरल से कारण बताओ नोटिस मिला है। नोटिस में 2017 से 2022 के बीच प्राप्त रिसर्च फंड पर देश के प्रमुख संस्थान से 120 करोड़ रुपये GST के साथ-साथ ब्याज और जुर्माना मांगा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में IIT-दि्लली को यह बताने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है कि यह राशि और इससे संबंधित कोई भी जुर्माना क्यों नहीं वसूला जाना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईएलटी और राज्य द्वारा संचालित और निजी विश्वविद्यालयों सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी जीएसटी अधिकारियों से इसी तरह की नोटिसें मिली हैं।

हालांकि, आईआईटी-दिल्ली ने अभी तक नोटिस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन शिक्षा मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "हमारा मानना ​​है कि यह एक गलत व्याख्या है। हमारे विचार में गवर्नमेंट फंडेड रिसर्च पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। अफसोस की बात है कि ऐसे नोटिस जारी किए जाते हैं। हमें रिसर्च को प्रोत्साहित करना चाहिए और उसका समर्थन करना चाहिए, न कि इसे कर योग्य इकाई के रूप में देखना चाहिए।"

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक निजी डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रमुख ने कहा, "विश्वविद्यालयों को रिसर्च फंड पर जीएसटी लागू करना भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के विकास के लिए एक 'बड़ा झटका' है। वित्त मंत्रालय यह नोटिस करने में विफल रहा है कि इस धन का एक बड़ा हिस्सा उपभोग्य सामग्रियों और परिसंपत्तियों को खरीदने में इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पहले से ही जीएसटी के दायरे में हैं।"

वित्त मंत्रालय कर रहा विचार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें