Get App

ITR Filing: नजदीक आ गई है ITR फाइल करने की डेडलाइन, जानिए अंतिम तारिख मिस हो जाए तो क्या होगा

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 तक बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर किसी तरह की पेनाल्टी नहीं थी। फाइनेंशियल ईयर 2017-18 से देर से रिटर्न फाइलिंग पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पेनाल्टी की शुरुआत की। इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में एक नया सेक्शन 234F जोड़ा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 5:27 PM
ITR Filing: नजदीक आ गई है ITR फाइल करने की डेडलाइन, जानिए अंतिम तारिख मिस हो जाए तो क्या होगा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रिटर्न फाइलिंग के बारे में लोगों को एसएमएस और ईमेल के जरिए रिमाइंडर भेज रहा है।

क्या आपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है? अगर नहीं किया है तो अब भी वक्त है। 31 जुलाई, 2022 Income Tax Return फाइल करने की डेडलाइन है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 का रिटर्न 31 जुलाई तक फाइल करना जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसके बारे में लोगों को एसएमएस और ईमेल के जरिए रिमाइंडर भेज रहा है। वह सोशल मीडिया पर भी आखिरी तारीख लोगों को याद दिला रहा है।

कुछ वजहों से लोग डेडलाइन के अंदर रिटर्न फाइल करने से चूक जाते हैं। ऐसे लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट देर से रिटर्न फाइल करने की सुविधा देता है। इसे Belated ITR कहा जाता है। अगर सरकार इस साल आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन नहीं बढ़ाती है तो बिलेटेड रिटर्न 31 दिसंबर, 2022 तक फाइल किया जा सकता है। यह याद रखें कि बिलेटेड रिटर्न फाइलिंग पर लेट फीस लगती है।

यह भी पढ़ें : Shree Cement का शेयर एक्स-डिविडेंड हुआ, 450% डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है कंपनी

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 तक बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर किसी तरह की पेनाल्टी नहीं थी। फाइनेंशियल ईयर 2017-18 से देर से रिटर्न फाइलिंग पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पेनाल्टी की शुरुआत की। इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में एक नया सेक्शन 234F जोड़ा गया। फिर, इस सेक्शन में 2021 के बजट में संशोधन किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें