अगर आपने अभी तक टैक्स सेविंग (tax saving) के लिए निवेश शुरू नहीं किया है, तो आपके लिए यही सही समय है। टैक्स प्लानिंग (Tax planning) के लिए वर्ष खत्म होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। टैक्स के निचले ब्रेकिट्स में आने वाले लोगों के लिए बैंक एफडी (Fixed Deposits) ज्यादा आकर्षक होती हैं। बैंक बाजार द्वारा संकलित डाटा के मुताबिक, ब्याज दरों में गिरावट के बीच छोटे निजी बैंक अपनी टैक्स सेविंग एफडी स्कीम्स पर 6.30 फीसदी तक का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं, साथ ही इन पर टैक्स सेविंग का फायदा भी मिल रहा है। हम यहां अग्रणी निजी बैंकों की सबसे ज्यादा ब्याज वाली टैक्स सेविंग एफडी के बारे में बता रहे हैं...
