Get App

ITR Filing: क्या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाएगा?

पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेट बढ़ाई थी। इसलिए इस बार भी कई टैक्सपेयर्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2022 पर 5:03 PM
ITR Filing: क्या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाएगा?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डेटा के मुताबिक, जुलाई के पहले हफ्ते तक सिर्फ 99.20 लाख रिटर्न फाइल किए गए थे।

पिछले फाइनेंशियल ईयर (2021-22) का इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। अब करीब दो हफ्ते का समय बचा है। अगर आपने अब तक रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आपको जल्द कर देना चाहिए। आपको अंतिम में रिटर्न फाइल करने से बचना चाहिए। अंतिम समय में रिटर्न फाइल करने से गलती होने की आशंका बढ़ जाती है। फिर रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करना जरूरी हो जाता है।

पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेट बढ़ाई थी। इसलिए इस बार भी कई टैक्सपेयर्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, अभी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। डिपार्टमेंट एसएमएस और ईमेल के जरिए टैक्सपेयर्स को आईटीआईर फाइलिंग के लिए रिमाइंडर भेज रहा है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस हफ्ते ट्विटर पर भी इस बारे में ट्वीट किया है। इसमें टैक्सपेयर्स से डेडलाइन से पहले रिटर्न फाइल करने की अपील की गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक बहुत कम रिटर्न फाइल किए गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डेटा के मुताबिक, जुलाई के पहले हफ्ते तक सिर्फ 99.20 लाख रिटर्न फाइल किए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें