भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और इसका प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी महसूस किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में लिए गए तीन खास फैसलों से भारतीय रुपये की वैश्विक दबदबा बढ़ने की उम्मीद है। आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन कदमों के जरिए विदेशी मुद्रा पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य रखा है, जिससे देश की मौद्रा नीति और वैश्विक व्यापार संबंधों को नया आयाम मिलने वाला है।
