Traffic Challan: आज 10 मई को लग रही है लोक अदालत, 25000 रुपये का ट्रैफिक चालान हो जाएगा जीरो

Traffic Challan Lok Adalat Saturday 10 May 2025: आज आपके पास हजारों के टैफिक चालान को जीरो करने का सुनहरा मौका है। अगर आपके पास ट्रैफिक चालान हैं या कोई पुराना कानूनी मामला लटका हुआ है, तो आपके लिए 10 मई 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत एक बेहतरीन मौका है

अपडेटेड May 10, 2025 पर 7:55 AM
Story continues below Advertisement
Traffic Challan Lok Adalat Saturday 10 May 2025: आज आपके पास हजारों के टैफिक चालान को जीरो करने का सुनहरा मौका है।

Traffic Challan Lok Adalat Saturday 10 May 2025: आज आपके पास हजारों के टैफिक चालान को जीरो करने का सुनहरा मौका है। अगर आपके पास ट्रैफिक चालान हैं या कोई पुराना कानूनी मामला लटका हुआ है, तो आपके लिए 10 मई 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत एक बेहतरीन मौका है। ये अदालत दिल्ली के सभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह लोक अदालत न सिर्फ पैसे बचाने का मौका है, बल्कि सालों से लटके हुए कानूनी मामलों से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर भी है।

ट्रैफिक चालान पर मिल सकती है बड़ी छूट

लोक अदालत में आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कंपाउंडेबल चालान या नोटिस निपटा सकते हैं। यानी वे चालान जिनका मौके पर या ऑनलाइन जुर्माना भरकर निपटारा किया जा सकता है।


छूट की संभावना: पहले भी कई लोगों को 50%-70% तक की छूट मिल चुकी है।

कब तक के चालान शामिल होंगे: 31 जनवरी 2025 तक के चालान ही इस लोक अदालत में लिए जाएंगे।

कहां से डाउनलोड करें चालान: Delhi Traffic Police की वेबसाइट से 5 मई 2025 से चालान डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर अदालत पहुंचे।

कौन-कौन से मामले होंगे हल

इस लोक अदालत में कई तरह के दीवानी और घरेलू मामले निपटाए जाएंगे

मोटर दुर्घटना और इंश्योरेंस विवाद

बिजली-पानी बिल विवाद

वेतन और पेंशन से जुड़े विवाद

चेक बाउंस के मामले

वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर)

जमीन अधिग्रहण और अन्य दीवानी केस

कहां-कहां लगेगी अदालत

दिल्ली के ये कोर्ट कॉम्प्लेक्स लोक अदालत में शामिल हैं

द्वारका

कड़कड़डूमा

पटियाला हाउस

रोहिणी

राउज एवेन्यू

साकेत

तीस हजारी

कुछ जरूरी बातें याद रखें

प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं, कोर्ट में प्रिंट की सुविधा नहीं होगी।

एक प्राइवेट वाहन पर अधिकतम 7 चालान/नोटिस, और व्यावसायिक वाहन पर सिर्फ 2 स्वीकार किए जाएंगे।

हर बेंच पर 1000 चालान ही निपटाए जाएंगे। कुल 180 बेंचों पर 1.8 लाख चालान/नोटिस सुलझाने का लक्ष्य है।

May Long Weekend 2025: बुद्ध पूर्णिमा के लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऑप्शन, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।