देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface or UPI) के जरिए ट्रांजेक्शन लगातार बढ़ रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, अक्टूबर में लगातार तीसरे माह UPI ट्रांजेक्शन की संख्या 1000 करोड़ से ज्यादा रही। अक्टूबर में UPI के जरिए 1,141 करोड़ लेनदेन हुए, जिनके तहत 17.16 लाख करोड़ रुपये सेंड और रिसीव किए गए। अक्टूबर में UPI से ट्रांजेक्शन का आंकड़ा सालाना आधार पर 56 प्रतिशत और ट्रांजेक्शन अमाउंट का आंकड़ा 42 प्रतिशत ज्यादा है।
