इंडिया में म्यूचुअल फंड की ऐसी 20 स्कीमें हैं जो अमेरिकी कंपनियों और ऐसे इंटरनेशनल फंडों में निवेश करती है, जो अपना कुछ पैसा अमेरिकी कंपनियों में लगाते हैं। ये स्कीमें अमेरिकी शेयरों में सीधे या फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) के जरिए निवेश करती हैं। इनके अलावा ऐसी 44 स्कीमें हैं जो अपना 30 फीसदी पैसा विदेशी स्टॉक्स में लगाती है। मनीकंट्रोल आपको ऐसे अमेरिकी स्टॉक्स के बारे में बता रहा है, जिनमें इंडियन म्यूचुअल फंडों ने बीते छह महीनों में निवेश किया है।
यह कंपनी सेमीकंडक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस से जुड़ी है। म्यूचुअल फंड की तीन स्कीमों ने इस कंपनी में बीते छह महीनों में निवेश किया है। अभी यह स्टॉक 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों के पोर्टफोलियो में है। हाल में डीएसपी मल्टी एसेट ऐलोकेशन फंड और एक्सिस इनोवेशन फंड ने इस स्टॉक में निवेश किए हैं।
यह सॉफ्टवेयर कंपनी है। पिछले छह महीनों में म्यूचुअल फंड की दो स्कीमों ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी यह स्टॉक म्यूचुअल फंड की 7 स्कीमों के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। हाल में एसबीआई फ्लेक्सीकैप फंड और आईसीआईसीआई प्रू इनोवेशन फंड ने इस स्टॉक में निवेश किए है।
यह फुटवेयर और अपैरल बनाने वाली दुनिया की मशहूर कंपनी है। हाल में म्यूचुअल फंड की 2 स्कीमों ने इस स्कीम में निवेश किया है। यह स्टॉक दो ही म्यूचुअल फंड स्कीम के पोर्टफोलियो में हैं। हाल में डीएसपी वैल्यू फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह कंपनी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाती है। पिछले छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी यह म्यूचुअल फंड की दो स्कीमों के पोर्टफोलियो में मौजूद है। हाल में एक्सिस इनोवेशन फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर कंपनी है। पिछले छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी म्यूचुअल फंड की एक ही स्कीम है, जिसके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक मौजूद है। हाल में डीएसपी हेल्थकेयर फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी है। पिछले छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी म्यूचुअल फंड की 2 स्कीमों के निवेश में यह स्टॉक मौजूद है। हाल में एक्सिस ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज फंड ने इस स्कीम में निवेश किया है।
यह रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी सिर्फ एक म्यूचुअल फंड स्कीम के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है। हाल में एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेंस बेनेफिट फंड-इनवेस्टमेंट प्लान ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। बीते छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी सिर्फ एक म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है। हाल में एक्सिस इनोवेशन फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह सेमीकंडक्टर कंपनी है। बीते छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी म्यूचुअल फंड की कुल तीन स्कीमों के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है। हाल में एक्सिस इनोवेशन फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।
यह भी पढ़ें: Yes Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट रेट
यह हेल्थ इंश्योरेंस एंड सर्विसेज कंपनी है। बीते छह महीनों में म्यूचुअल फंड की एक स्कीम ने इस स्टॉक में निवेश किया है। अभी म्यूचुअल फंड की कुल एक स्कीम के पोर्टफोलियो में यह स्टॉक है। हाल में एक्सिस ईएसजी इंटिग्रेशन स्ट्रेटेजी फंड ने इस स्टॉक में निवेश किया है।