इंडिया में म्यूचुअल फंड की ऐसी 20 स्कीमें हैं जो अमेरिकी कंपनियों और ऐसे इंटरनेशनल फंडों में निवेश करती है, जो अपना कुछ पैसा अमेरिकी कंपनियों में लगाते हैं। ये स्कीमें अमेरिकी शेयरों में सीधे या फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) के जरिए निवेश करती हैं। इनके अलावा ऐसी 44 स्कीमें हैं जो अपना 30 फीसदी पैसा विदेशी स्टॉक्स में लगाती है। मनीकंट्रोल आपको ऐसे अमेरिकी स्टॉक्स के बारे में बता रहा है, जिनमें इंडियन म्यूचुअल फंडों ने बीते छह महीनों में निवेश किया है।
