Get App

VPF में कंट्रिब्यूशन पर आप टैक्स-फ्री सालाना 8.1 फीसदी इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं, यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन

अगर आप रिटायरमेंट बाद के खर्चों के लिए सेविंग्स बढ़ाना चाहते हैं तो VPF आपकी काफी मदद कर सकता है। इसमें हर महीने कंट्रिब्यूशन करने के बाद लंबी अवधि में टैक्स-फ्री रिटर्न हासिल किया जा सकता है। इसका इंटरेस्ट रेट अभी 8.1 फीसदी है जो बहुत अट्रैक्टिव है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 14, 2023 पर 2:30 PM
VPF में कंट्रिब्यूशन पर आप टैक्स-फ्री सालाना 8.1 फीसदी इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं, यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
EPF सेविंग्स का एक अहम माध्यम है। यह रिटायरमेंट प्लानिंग में आपकी मदद करता है। लेकिन, सिर्फ ईपीएफ आपके रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है। आपके लिए ज्यादा बचत करना जरूरी है।

प्राइवेट नौकरी करने वाला हर व्यक्ति एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (EPF) में कंट्रिब्यूशन करता है। हर महीने आपकी सैलरी से यह पैसा ईपीएफ अकाउंट में चला जाता है। नियम के मुताबिक, आपके लिए हर महीने अपनी सैलरी का 12 फीसदी ईपीएफ अकाउंट में कंट्रिब्यूट करना जरूरी है। आपका एंप्लॉयर (कंपनी जिसमें आप नौकरी करते हैं) भी बराबर अमाउंट ईपीएफ में कंट्रिब्यूट करता है। एंप्लॉयर आपके ईपीएफ अकाउंट में 12 फीसदी से ज्यादा कंट्रिब्यूट नहीं कर सकता। लेकिन, आप ईपीएफ में अपने कंट्रिब्यूशन को 12 फीसदी की तय लिमिट से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको Voluntary Provident Fund (VPF) के रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।

सिर्फ ईपीएफ में कंट्रिब्यूशन पर्याप्त नहीं

EPF सेविंग्स का एक अहम माध्यम है। यह रिटायरमेंट प्लानिंग में आपकी मदद करता है। लेकिन, सिर्फ ईपीएफ आपके रिटायरमेंट बाद के खर्च के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है। आपके लिए ज्यादा बचत करना जरूरी है। कई लोग इस बात को बहुत बाद में समझते हैं। नौकरी करने वाला व्यक्ति इस बात को जितनी जल्द समझ ले, उसके लिए उतना अच्छा है।

वीपीएफ कर सकता है आपकी मदद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें