भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि मुश्किल समय का सबसे भरोसेमंद सहारा माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर परिवार सोने को निवेश के रूप में रखते हैं। जरूरत पड़ने पर लोग आमतौर पर सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लेते हैं। बाद में ब्याज सहित पैसा चुकाकर अपना सोना वापस ले लेते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सोने से पैसे लेने का एक और तरीका भी है, जिसे गोल्ड ओवरड्राफ्ट कहा जाता है। यह पारंपरिक गोल्ड लोन से थोड़ा अलग और कई मामलों में ज्यादा बेहतर होता है।
