Get App

आज ईद-ए-मिलाद और ओणम पर क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? जानिये पूरी लिस्ट

Public Holiday: आज यानी शुक्रवार को देशभर में ईद-ए-मिलाद और ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। इन मौकों पर कई शहरों में बैंक और स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। लेकिन शेयर बाजार NSE और BSE में सामान्य तरीके से कारोबार हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2025 पर 11:55 AM
आज ईद-ए-मिलाद और ओणम पर क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? जानिये पूरी लिस्ट
Public Holiday: आज यानी शुक्रवार को देशभर में ईद-ए-मिलाद और ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है।

Public Holiday: आज यानी शुक्रवार को देशभर में ईद-ए-मिलाद और ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है। इन मौकों पर कई शहरों में बैंक और स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। लेकिन शेयर बाजार NSE और BSE में सामान्य तरीके से कारोबार हो रहा है। देश के कुछ राज्यों में आज बैंक और स्कूल बंद हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि किन राज्यों में सरकारी दफ्तर, स्कूल आदि बंद हैं और कहां खुले हुए हैं।

कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज बैंकों में छुट्टी रहेगी। अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, आइजॉल, बेलापुर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, नयी दिल्ली, नागपुर, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, श्रीनगर और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में आज बैंक बंद रहेंगे।

मुंबई में अलग तारीख पर होगी छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें