Get App

Flight Ticket Price: आसमान पर हवाई किराया! क्या इस बार गर्मी की छुट्टी मनाना हो जाएगा महंगा?

Flight Ticket Price: पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण एयरलाइंस की लागत बढ़ रही है। कई कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज लागू किया है। ऐसे में इस साल गर्मियों में हवाई यात्रा यात्रियों के लिए महंगी पड़ सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 6:11 PM
Flight Ticket Price: आसमान पर हवाई किराया! क्या इस बार गर्मी की छुट्टी मनाना हो जाएगा महंगा?
एयरलाइंस को एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण भी परेशानी हो रही है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सीमित एयर कॉरिडोर के कारण एविएशन सेक्टर पर दबाव बढ़ गया है। इससे एयरलाइंस की लागत तेजी से बढ़ रही है और गर्मियों के पीक ट्रैवल सीजन से पहले हवाई किराए भी महंगे होने लगे हैं।

महंगे तेल से बढ़ी एयरलाइंस की लागत

एयरलाइंस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी है। इसका सीधा असर एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF पर पड़ता है, जो एयरलाइंस के खर्च का बड़ा हिस्सा होता है।

एविएशन एक्सपर्ट और बेंगलुरु एयरपोर्ट के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सत्यकि रघुनाथ के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमत पहले लगभग 70-72 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। यानी कम समय में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें