Mahila Samman Savings Certificate (MSSC): महिलाओं की सेविंग और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) योजना शुरू की थी। लेकिन अब 31 मार्च 2025 के बाद इसमें निवेश नहीं किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि जो महिलाएं इसमें पैसे लगाना चाहती थीं, उनके लिए अब यह मौका खत्म हो गया है। अब महिला सम्मान सेविंग योजना में नया पैसा नहीं लगाया जा सकता। जिन लोगों ने पहले निवेश किया है, उन्हें ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप सुरक्षित सेविंग का विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC या बैंक FD जैसे ऑप्शन में निवेश कर सकते हैं।
