UPI Payment: ऑनलाइन बैंकिंग से जिंदगी में काफी चीजें पहले से आसान हो गई हैं। यूपीआई पेमेंट के जरिये कुछ सेकेंड में पेमेंट हो जाता है। एक क्यूआर कोड स्कैन किया और पेमेंट हो गया या एक लिंक पर क्लिक करके पेमेंट कर सकते हैं। इतने फायदों के बीच कई बार पेमेंट करते समय गलती भी हो जाती है। जैसेकि पेमेंट किसी को करना था लेकिन गलती से किसी और को कर दिया। कभी गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिये। या गलत अमाउंट ट्रांसफर कर दिये। या पेमेंट करते समय एक जीरो ज्यादा लग गया। कई बार पेमेंट करते समय लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं। ऐसे में घबराए नहीं क्योंकि आपके पास अपना पैसा वापिस पाने का विकल्प होता है। आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
