Get App

इस हेल्थ पॉलिसी में पहला क्लेम लेने तक आपका प्रीमियम फिक्स्ड रहेगा, जानिए इसकी दूसरी खास बातें

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी Niva Bupa ने ReAssure का नया वजर्न पेश किया है। इसे रिएश्योर 2.0 नाम दिया गया है। इस पॉलिसी में कई दूसरी खास बातें भी हैं। इसमें यूज नहीं किया गया सम एश्योर्ड नेक्स्ट ईयर कैरी फॉरवर्ड हो जाता है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 24, 2023 पर 4:58 PM
इस हेल्थ पॉलिसी में पहला क्लेम लेने तक आपका प्रीमियम फिक्स्ड रहेगा, जानिए इसकी दूसरी खास बातें
ReAssure में 'Forever' फीचर भी है। इसमें कंपनी यह वादा करती है कि पॉलिसीहोल्डर के पहला क्लेम करने के बाद उसके पास हमेशा एक सम एश्योर्ड होगा जो उसके बेस सम एश्योर्ड के बराबर होगा।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी Niva Bupa ने 23 फरवरी को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ReAssure 2.0 लॉन्च की है। इसकी दो बड़ी खासियतें इसे दूसरी हेल्थ पॉलिसीज से अलग करती हैं। पहला, इस्तेमाल नहीं किया गया सम इनश्योर्ड कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा। दूसरा, रिन्यूएल प्रीमियम अमाउंट में एंट्री एज और क्लेम-फ्री पीरियड का ध्यान रखा जाएगा। अभी मार्केट में मौजूद ReAssure प्रोडक्ट में ये खासियतें नहीं हैं। नए प्रोडक्ट्स के दो वेरिएंट्स हैं-प्लैटिनम+ और टाइटेनियम+। आइए इनकी दूसरी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना है प्रीमियम?

प्लैटिनम प्लस वैरिएंट में अगर 40 साल का कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये कवर की पॉलिसी खरीदता है तो उसका प्रीमियम 11,000 रुपये आएगा। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। आम तौर पर क्लेम के एक्सपीरियंस के आधार पर हेल्थ इंश्योरेंस का रिन्यूएल प्रीमियम बढ़ता है। इसमें हेल्थकेयर इनफ्लेशन और आपके एज-बैंड का भी ध्यान रखा जाता है।

'लॉक द क्लॉक' फीचर क्या है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें