Mumbai Rain Red Alert: मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश रविवार (5 जुलाई) सुबह कुछ धीमी पड़ गई। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लगातार तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है
अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 03:32 PM