Ganga Dussehra 2026 Sanyog: आज ज्येष्ठ अधिक मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसलिए आज हिंदू धर्म का प्रमुख और पवित्र पर्व गंगा दशहरा 2026 मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन पतित पावनी मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पहली बार धरती पर प्रवाहित हुई थीं। खास बात ये है कि इस साल गंगा दशहरा का पर्व कई दुर्लभ संयोगों में मनाया जा रहा है। इस साल ज्येष्ठ मास में अधिक मास लगने की वजह से गंगा दशहरा का पावन पर्व ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जा रहा है। इसके आज ही दिन भगवान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे नौतपा की शुरुआत हो रही है। गंगा दशहरा और नौतपा का एक ही दिन शुरू होना ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत संयोग माना जा रहा है।
