Get App

Hindu New Year 2025: नववर्ष की पूजा में इन विशेष सामग्रियों का करें इस्तेमाल, मिलेगा शुभ फल

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा सामग्री का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। सही विधि से पूजा कर नए साल की सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 9:53 AM
Hindu New Year 2025: नववर्ष की पूजा में इन विशेष सामग्रियों का करें इस्तेमाल, मिलेगा शुभ फल
Hindu New Year 2025: वर्ष के पहले दिन गणपति और मां लक्ष्मी की आराधना से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हिंदू नववर्ष का पहला दिन हर हिंदू के लिए विशेष महत्व रखता है। ये केवल एक कैलेंडर की नई शुरुआत नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, नई उम्मीदों और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। इस साल हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 से प्रारंभ हो रहा है, और इसकी महिमा अपरंपार मानी जाती है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूजा-पाठ, हवन और दान जैसे शुभ कार्य करता है, उसके लिए पूरा वर्ष मंगलमय और समृद्धि से भरा रहता है। इस दिन सूर्य देव, गणपति-लक्ष्मी, दुर्गा मां और कुल देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व होता है।

वहीं, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ भी इसी दिन होता है, जिससे इसका धार्मिक प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि पूरा वर्ष सुख-समृद्धि और सफलता से भरा हो, तो इस शुभ दिन को विशेष तरीके से मनाएं और अपनी आस्था का प्रकाश फैलाएं।

धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजन

हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं। ये न केवल ईश्वरीय कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक होते हैं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें