Nautapa Auspicious Five Plants: गर्मियों के मौसम के सबसे गर्म नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। यह समय मौसम के लिहाज से अहम माना जाता है। वहीं, इसका ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी खास स्थान है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा लगता है। ये चंद्रमा का नक्षत्र है और सूर्य देव इसमें 15 दिनों तक रहते हैं, लेकिन पहले नौ दिनों का समय मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
