Get App

Padmini Ekadashi 2026 kab hai: आज या कल मलमास की पहली एकादशी का व्रत कब है? जानें पद्मिनी एकादशी व्रत की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि

Padmini Ekadashi 2026 kab hai: मलमास में आने वाले एकादशी का हिंदू धर्म विशेष धार्मिक महत्व है। इस एकादशी व्रत को करने का सौभाग्य तीन साल में एक बार मिलता है। ज्येष्ठ अधिक मास की पहली एकादशी की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है कि ये व्रत आज या कल कब किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2026 पर 9:52 AM
Padmini Ekadashi 2026 kab hai: आज या कल मलमास की पहली एकादशी का व्रत कब है? जानें पद्मिनी एकादशी व्रत की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि
पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा।

Padmini Ekadashi 2026 kab hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने का सबसे सीधा और सरल मार्ग माना जाता है। हिंदू वर्ष के हर माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है। इस तरह पूरे साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं। लेकिन अधिक मास लगने वाले दो अतिरिक्त एकादशी व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस व्रत को अत्यंत खास माना जाता है, क्योंकि अधिक मास की एकादशी का व्रत करने का अवसर तीन साल में एक बार मिलता है।

इस साल ज्येष्ठ मास में मलमास या अधिक मास लगा है। अधिक मास की पहली एकादशी का व्रत पद्मिनी एकादशी का होगा। इस एकादशी को पुरुषोत्तमी, कमला या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस साल पद्मिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर भ्रम है कि ये व्रत आज या कल कब है? आइए जानें इसकी सही तारीख क्या है?

पद्मिनी एकादशी 2026 तारीख

इस वर्ष ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। उदया तिथि की मान्यता के कारण यह व्रत 27 मई को ही मान्य है।

एकादशी तिथि का प्रारंभ : 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे से

एकादशी तिथि की समाप्ति : 27 मई 2026 को सुबह 06:21 बजे तक

व्रत की तारीख : 27 मई 2026 (बुधवार)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें