Padmini ekadashi 2026 May Date: अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस पूरे साल आने वाली 24 एकादशी तिथियों में दुर्लभ व्रत माना जाता है, क्योंकि यह व्रत हर साल नहीं आता है। पद्मिनी एकादशी का व्रत हर तीन साल में आने वाले अधिक मास में होता है। इस साल ज्येष्ठ मास में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बना है। इसलिए यह एकादशी व्रत ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाएगा। इस एकादशी को पुरुषोत्तमी या कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
