Get App

Pitru Paksha 2025: आज से शुरू पितृ पक्ष, जानें घर पर श्राद्ध करने की आसान विधि

Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान लोग श्राद्ध और तर्पण कर अपने पितरों की आत्मा की शांति की कामना करते हैं। वर्ष 2025 में पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर समाप्त होगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 07, 2025 पर 8:26 AM
Pitru Paksha 2025: आज से शुरू पितृ पक्ष, जानें घर पर श्राद्ध करने की आसान विधि
Pitru Paksha 2025: शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध दोपहर के बाद करना सबसे शुभ माना जाता है।

Pitru Paksha 2025: हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष को बेहद पवित्र समय माना जाता है। ये ऐसा अवसर है जब परिवारजन अपने पूर्वजों को श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड करते हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से न केवल पितरों को तृप्ति मिलती है बल्कि परिवार पर उनका आशीर्वाद भी बना रहता है। साल 2025 में पितृ पक्ष की शुरुआत आज यानी 7 सितंबर से होगी और इसका समापन 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। इस पूरे समय में लोग नियमपूर्वक पूजा, दान और अन्न अर्पित कर अपने पितरों को स्मरण करते हैं।

पितृ पक्ष सिर्फ़ धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि पारिवारिक जुड़ाव और परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी है। यही कारण है कि हर साल इस समय का इंतजार श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है।

ग्रहण और पितृ पक्ष

7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसका पितृ पक्ष के श्राद्ध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। श्राद्ध कर्म पहले की तरह ही पूर्ण श्रद्धा और विधि से किए जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें