Get App

Ram Navami 2025: पीएम मोदी ने दी राम नवमी की बधाई, राम मंदिर में दोपहर 12 बजे तक नहीं मिलेंगे पास, ऐसे करें दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीआईपी पास नहीं जारी किए जाएंगे

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 06, 2025 पर 10:12 AM
Ram Navami 2025: पीएम मोदी ने दी राम नवमी की बधाई, राम मंदिर में दोपहर 12 बजे तक नहीं मिलेंगे पास, ऐसे करें दर्शन
Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या स्थित राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक होगा। भक्तों का जनसैलाब रामनगरी में उमड़ पड़ा है।

देश भर में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष पूजा और आरती हो रही है। सुबह से ही देश भर के मंदिरों में देवी मां के भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भी में रामनवमी को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राम मंदिर में आज भगवान राम का सूर्यतिलक होना है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पास नहीं जारी किए जाएंगे। सभी लोगों को आम जनता की कतार में आकर दर्शन करना होगा।

दरअसल, मंदिर प्रशासन ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई उपाय किए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए ORS घोल मुहैया कराया गया है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के लिए पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। वहीं सरयू नदी के आसपास NDRF, SDRF और जल पुलिस भी अलर्ट है।

पीक ऑवर्स पर पास रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर के सभी विशेष पास सुबह 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक पीक ऑवर्स के दौरान रद्द रहेंगे। मंदिर के दर्शन के लिए नियमित तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर और हनुमान गढ़ी समेत प्रमुख स्थलों पर तंबू लगाए हैं। लोगों के बैठने के लिए चटाई बिछाई गई है। इसके साथ ही ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त डॉक्टरों के साथ 14 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए हैं। किसी बी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 7 जगहों पर 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें