राम नवमी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रामचरितमानस का पाठ करते हैं और भव्य रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है। हर साल राम नवमी विशेष मानी जाती है, लेकिन 2025 की राम नवमी और भी खास होगी। इस बार 6 अप्रैल 2025 को पड़ रही राम नवमी पर 13 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और सुकर्मा योग एक साथ आएंगे।