Get App

Sawan 2025: शुक्र का रोहिणी में गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा सच्चा प्यार

इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह महीना जहां धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहीं इस बार इस महीने में रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर होने से यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। जानिए शुक्र के रोहिणी में गोचर किन राशि वालों के जीवन में लाएगा सच्चा प्यार

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 7:23 PM
Sawan 2025: शुक्र का रोहिणी में गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा सच्चा प्यार

हिंदु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना महादेव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस माह में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए लोग उपवास करते हैं, विशेष पूजा और दान करते हैं। इस साल 11 जुलाई से Sawan 2025 मास शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले शुक्र ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में गोचर हो रहा है। ग्रहों के गोचर का ज्योतिष में बहुत महत्व माना जाता है। शुक्र को सौंदर्य, प्रेम और फर्टिलिटी के लिए जाना जाता है। इस गोचर के साथ सावन की शुरुआत दुर्लभ तालमेल बनाती है, जो राशियों के जीवन में रोमांस आने और संतानोत्पत्ति का संकेत देता है। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में

वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए यह स्वाभाविक रूप से रोहिणी की ऊर्जा के अनुकूल है। सावन 2025 के दौरान, जब शुक्र अपने ही नक्षत्र में गोचर करेगा, वृषभ राशि वालों में रोमांटिक आकर्षण देखने को मिल सकता है। इस दौरान मौजूदा रिश्तों में गर्मजोशी, रोमांस और स्टेबिलिटी आती है। अविवाहित वृषभ राशि वालों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)

इस गोचर से सिंह राशि वालों में अद्भुद बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्र का आकर्षण सिंह राशि वालों के अभिमान को कम कर उसे गर्मजोशी में बदल सकता है। इससे उनके साथ कला या रोमांस में क्रिएटिव साझेदारी के मौके बन सकते हैं। सावन समर्पण की शिक्षा देता है, इसी तरह सिंह राशि वाले अपना अहंकार कम कर भावनात्मक साझेदारी को गहरा बना सकते हैं।

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर)

तुला राशि का स्वामी भी शुक्र है और सावन में शुक्र का रोहिणी में गोचर, संबंधों की अपार संभावनाएँ प्रदान करता है। दिसंबर से फरवरी के बीच जन्मे तुला राशि वालों के लिए रुकावटें, पुरानी शिकायतें दूर होंगी, जिससे संतुलित भावनात्मक माहौल बनेगा और पेंटिंग, म्यूजिक, नृत्य और डिजाइन के क्षेत्र में काम करने के दौरान बने प्रेम संबंध गहरे होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें