Shardiya Navratri 2025: आस्था और विश्वास का पर्व शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की कुछ विशेष परंपराएं हैं, जिनका हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इनमें से एक है जौ या जवारे बोने की परंपरा। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही इस रस्म को भी निभाया जाता है। जो बोने के बाद नवरात्र के दौरान इसे पूरे नौ दिनों तक उसी स्थान पर रखते हैं, जहां मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इसके बाद 10वें दिन इसे विसर्जित कर दिया जाता है।