Vijaya Dashmi 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी, हर साल शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मनाया जाता है। इस पर्व के पीछे दुर्गा मां और महिषासुर के युद्ध की और दूसरी त्रेता युग में राम-रावण के युद्ध की दो कथाएं हैं। पौराणिक काल में मां दुर्गा ने महिषासुर के आतंक से सृष्टि का बचाने के लिए उससे 9 दिनों तक युद्ध किया था और 10वें दिन उसका संहार किया था। त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता सीता को रावण की कैद से मुक्त करने के लिए रावण के साथ नौ दिनों तक युद्ध के बाद 10वें दिन उसका वध कर दिया था। इसी की याद में विजयादशमी के पर्व को मनाया जाता है।