Get App

बाबर, रिजवान और शाहीन...भारत में अब नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के ये क्रिकेटर्स, सरकार ने लिया ये एक्शन

पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। अब बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में एक्सेस नहीं किया जा सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2025 पर 6:58 PM
बाबर, रिजवान और शाहीन...भारत में अब नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के ये क्रिकेटर्स, सरकार ने लिया ये एक्शन
पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं।

Pakistani Cricketers  : पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान के हर बड़े शख्स पर कार्रवाई कर रही है। पहले इन खिलाड़ियों के यूट्यूब चैनल भारत में बैन किए गए और अब कई दिग्गज खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। भारत सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के चार बड़े क्रिकेटरों – बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहीन शाह अफ़रीदी और हारिस रऊफ़ – के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के एक हफ्ते बाद उठाया गया, जिसमें 26 लोगों की हत्या, आतंकियों ने की थी।

शाहिद अफरीदी का अकाउंट अब भी एक्टिव

हालांकि, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफ़रीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी एक्टिव है। उन्होंने 27 अप्रैल को एक बयान में भारतीय सेना की आलोचना की और कहा कि वे हमले को रोकने में नाकाम रही। अफ़रीदी ने यह भी कहा था कि भारत को हर बात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने हमले में पाकिस्तान की साजिश के सबूत भी मांगे और भारतीय मीडिया की कवरेज को लेकर नाराज़गी जताई।

शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी पर दिए इंटरव्यू में भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला था। अफरीदी ने कहा था कि, “अगर कश्मीर में धमाका होता है, तो तुरंत कह दिया जाता है कि पाकिस्तान ने किया। वहां 8 लाख भारतीय सैनिक तैनात हैं, फिर भी हमला हो गया। इसका मतलब है कि तुम लोग अपने लोगों की सुरक्षा नहीं कर सके।” इस बयान के बाद भारत में सोशल मीडिया पर अफरीदी के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें