Get App

Cheteshwar Pujara: मैच में चोट लगी तो दर्द...पुजारा ने बताई अपने सबसे डारावने टेस्ट की कहानी

Cheteshwar Pujara: साल 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया था। ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 56 रन बनाए। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदें पुजारा के शरीर को बार-बार लग रही थी। हाल ही में क्रिकेटर ने अपनी चोट पर बात की है

Curated By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 4:58 PM
Cheteshwar Pujara: मैच में चोट लगी तो दर्द...पुजारा ने बताई अपने सबसे डारावने टेस्ट की कहानी
ऑस्ट्रेलिया दौरे में बल्लेबाजी करते समय उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा था

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अब भारत की जर्सी में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्याल ले लिया है। चेतेश्वर पुजारा के संन्यास का ऐलान के साथ ही एक युग का अंत कर दिया। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। 103 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए किसी स्पेशलिस्ट कम नहीं थे। पुजारा ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और टीम को संकट से बाहर निकाला है। वहीं चेतेश्वर पुजारा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी को शायद ही कोई भूल सकता है। पुजारा ने चोट के बाद भी बेहतरीन पारी खेली थी।

पुजारा के इस पारी की काफी चर्चा

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कई यादगार पारियां खेलीं। 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। इस सीरीज में पुजारा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इसके बाद साल 2021 में ब्रिसबेन टेस्ट के दूसरी पारी में पुजारा द्वारा खेली गई 56 रनों की इनिंग की चर्चा अब तक की जाती है। हाल ही में संन्यास के बाद पुजारा ने बताया कि 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में बल्लेबाजी करते समय उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा।

अपने बैटिंग पर पुजारा ने क्या कहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें