Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई। हैरानी की बात ये थी कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के छह महीने के भीतर ही रोहित को वनडे इंटरनेशनल टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। वहीं रोहित शर्मा को वनडे के कप्तानी से हटाए जाने से हर कोई हैरान था। वहीं अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी रोहित शर्मा को वनडे कप्तान पद से हटाए जाने के फैसले पर खुलकर नाराजगी जताई है।
