Virat Kohli News: भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने इस साल मई में अचानक से अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रिटायरमेंट की यह घोषणा चौंकाने वाला था, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने लाल गेंद वाले क्रिकेट को छोड़ने के बारे में पहले कोई संकेत नहीं दिया था। इस बीच, कोहली ने मंगलवार (8 जुलाई) को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान अपने टेस्ट रिटायरमेंट पर पहली बार खुलकर बात की। कोहली ने बताया कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
