Diamond League Final 2025: दो बार के ओलिंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा गुरुवार (28 अगस्त) को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में सत्र के अब तक के अपने सबसे शानदार 90 मीटर प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेंगे। डायमंड लीग के 14 लीग चरण में से चार में पुरुषों की भाला फेंक इवेंट शामिल थी। इसमें से चोपड़ा ने केवल दो में ही हिस्सा लिया और 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चोपड़ा ने अगस्त में सिलेसिया और ब्रसेल्स चरण में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने पिछली बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी।
