Get App

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से Samsung स्मार्टफोन्स से भरा ट्रक चोरी, 91 करोड़ रुपये की बताई जा रही लूट

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां Samsung के करीब 12,000 नए स्मार्टफोन्स, जिनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy S25 सीरीज शामिल हैं, से भरे ट्रक चोरी हो गए। ये फोन 9 जुलाई को ग्लोबल लॉन्च के बाद एक गोदाम में ले जाए जा रहे थे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 8:51 AM
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से Samsung स्मार्टफोन्स से भरा ट्रक चोरी, 91 करोड़ रुपये की बताई जा रही लूट
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से Samsung स्मार्टफोन्स से भरा ट्रक चोरी

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां Samsung के करीब 12,000 नए स्मार्टफोन्स, जिनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy S25 सीरीज शामिल हैं, से भरे ट्रक चोरी हो गए। ये फोन 9 जुलाई को ग्लोबल लॉन्च के बाद एक गोदाम में ले जाए जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक को निशाना बनाया गया। चोरी हुए फोन्स की कीमत करीब 91 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि यह घटना यूके की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी में से एक मानी जा रही है।

Yonhap News TV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोरी उस वक्त हुई जब Samsung के स्मार्टफोन से भरा हुआ ट्रक एयरपोर्ट से वेयरहाउस की ओर जा रहा था। इस ट्रक में 5,000 यूनिट Galaxy Z Fold 7, 5,000 यूनिट Galaxy Z Flip 7 और 5,000 यूनिट Galaxy Watch 8 की थी। इसके साथ ही ट्रक में सैमसंग के Galaxy S25 सीरीज और Samsung Galaxy A16 स्मार्टफोन भी शामिल थे।

चूंकि इन डिवाइसेज की कीमत काफी ज्यादा है, जैसे- Z Flip 7 की कीमत 1.12 लाख रुपये और Z Fold 7 की कीमत 1.92 लाख रुपये है, इसलिए यह शिपमेंट चोरों के लिए एक बड़ा टारगेट बन गया था।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें