TEA dating app hack : अमेरिकन डेटिंग ऐप Tea App इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ऐप को हैक कर लिया गया है। इस डेटिंग ऐप को सीन कुक ने खासकर महिलाओं के लिए बनाया है, जिस पर महिला चुपके से पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं। इस ऐप पर महिलाएं बिहेवियर, लॉयैलिटी और डेटिंग एक्सपीरियंस के आधार पर पुरुषों को रेट करती हैं। महिलाएं उन पुरुषों को रेट करती हैं, जिनसे उन्होंने मुलाकात की होती है।
