Get App

Meta ने हटाए 1 करोड़ से ज्यादा फर्जी Facebook अकाउंट! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Meta ने Facebook की फीड को अधिक भरोसेमंद बनाने के लिए साल 2025 की पहली छमाही में Facebook से लगभग 1 करोड़ फर्जी और स्पैम से जुड़े अकाउंट्स को हटाने का निर्णय लिया है। Meta ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे नकली कंटेंट और अप्रासंगिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की है

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 11:37 AM
Meta ने हटाए 1 करोड़ से ज्यादा फर्जी Facebook अकाउंट! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Meta ने हटाए 1 करोड़ से ज्यादा फर्जी Facebook अकाउंट्स

Meta ने Facebook की फीड को अधिक भरोसेमंद और उपयोगी बनाने के लिए साल 2025 की पहली छमाही में Facebook से लगभग 1 करोड़ फर्जी और स्पैम से जुड़े अकाउंट्स को हटाने का निर्णय लिया है। Meta ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे नकली कंटेंट और अप्रासंगिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि AI से बनाए गए स्पैम कंटेंट, चोरी किए गए पोस्ट्स और बिना क्रेडिट के दोबारा अपलोड किए गए कंटेंट को हटाया जा रहा है। इसके अलावा Meta अब ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जो डुप्लिकेट वीडियो और तस्वीरों की पहचान कर सके, ताकि फेक या चोरी किए गए कंटेंट की पहुंच को सीमित किया जा सके।

5 लाख प्रोफाइल्स की विजिबिलटी सीमित

इसके अलावा, मेटा ने लगभग 5 लाख प्रोफाइल्स की विजिबिलिटी भी सीमित कर दी है। साथ ही इन अकाउंट्स की पोस्ट्स और कमेंट्स की पहुंच को भी कम कर दिया गया, जिससे ये कम गुणवत्ता वाले और ध्यान खींचने वाले कंटेंट से प्लेटफॉर्म को भर न सकें, इनकी कमाई की संभवाना भी खत्म कर दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें