Get App

Motorola Edge 70: 5 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे स्लिम स्मार्टफोन Motorola Edge 70, 68W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Motorola Edge 70: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Motorola अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को अगले महीने की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 11:04 AM
Motorola Edge 70: 5 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे स्लिम स्मार्टफोन Motorola Edge 70, 68W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
5 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे स्लिम स्मार्टफोन Motorola Edge 70, 68W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Motorola Edge 70: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Motorola अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को अगले महीने की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। कहा जा रहा है कि आने वाला Motorola Edge 70 ब्रांड का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसके कलर ऑपशन्स और कीमत भी लीक हो चुके हैं। ये फोन अप्रैल में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 का सक्सेर होगा। चलिए जानते हैं Motorola Edge 70 के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Motorola Edge 70 का संभावित लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन्स

5 नवंबर को चुनिंद मार्केट्स में Motorola Edge 70 लॉन्च होगा, जिसकी पुष्टि Motorola Poland पेज पर जारी टीजर से हुई है। वेबसाइट के अनुसार, फोन में 4,800mAh की बैटरी मिलेगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी इस फोन को अल्ट्रा स्लिम बिल्ड के साथ पेश करेगी।

अपकमिंग Edge 70 मॉडल Motorola का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। इसकी थिकनेस सिर्फ 6mm तक हो सकती है। इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, OIS के साथ 50MP मेन कैमरा और 120-डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें