Get App

Motorola Moto X70 Air: Motorola अपना नया स्मार्टफोन चीन में करेगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola Moto X70 Air: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Motorola इस महीने के अंत में अपना नया स्मार्टफोन Moto X70 Air चीन में लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Moto X70 Air का साइज 6 मिमी से थोड़ा कम है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 2:31 PM
Motorola Moto X70 Air: Motorola अपना नया स्मार्टफोन चीन में करेगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola अपना नया स्मार्टफोन चीन में करेगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola Moto X70 Air: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Motorola इस महीने के अंत में अपना नया स्मार्टफोन Moto X70 Air चीन में लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Moto X70 Air का साइज 6 मिमी से थोड़ा कम है। इस फोन में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7th Generation चिपसेट, 4,800mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, Moto X70 Air के चीनी मार्केट तक ही सीमित रहने की उम्मीद है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसे Motorola Edge 70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अब चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

Moto X70 Air 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा 

Moto X70 Air फिलहाल चीन में Lenovo की वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है। यह डिवाइस 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और तीन कलर ऑप्शन गैजेट ग्रे, लिली पैड और ब्रॉन्ज ग्रीन में लॉन्च होने की संभावना है। फोन को इस महीने के अंत में, यानी 31 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद, यह यूरोप में 5 नवंबर को उपलब्ध होगा और अन्य देशों में इसे Motorola Edge 70 के नाम से पेश किया जाएगा।

Moto X70 Air के स्पेसिफिकेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें