WhatsApp Camera Night Mode : अगर कम रोशनी में WhatsApp के कैमरा से फोटो अच्छा नहीं आता है तो अब आपको इसकी टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जी हां, WhatsApp अपने Android ऐप के लिए एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जो कम रोशनी में भी फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा। इस फीचर का नाम 'नाइट मोड' रखा गया है और यह व्हाट्सएप बीटा वर्जन में देखा गया है। WABetaInfo के रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के बीटा वर्जन में कैमरा इंटरफेस में एक डेडिकेटेड नाइट मोड ऑप्शन देखा गया है। ये फीचर इमेज की क्लैरिटी और ब्राइटनेस को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे व्हाटसऐप के कैमरा से कम लाइट में भी बढ़िया फोटो कैप्चर की जा सकेगी।
