Get App

कबाड़ हैं सभी लैपटॉप-कंप्यूटर! ऐसा क्यों कहा OpenAI के सैम आल्टमैन ने?

यह दौर तकनीक का है। अधिकतर काम जो भी संभव है लैपटॉप-कंप्यूटर्स से किए जा रहे हैं। ऐसे में यह कहना कि आप जो लैपटॉप-कंप्यूटर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कबाड़ होने वाला है, चौंकाने वाला है। हालांकि ये बातें चैटजीपीटी (ChatGPT) की पैरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन ने कही हैं। जानिए कि उन्होंने ऐसा क्या कहा और क्यों?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 1:35 PM
कबाड़ हैं सभी लैपटॉप-कंप्यूटर! ऐसा क्यों कहा OpenAI के सैम आल्टमैन ने?
ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के हिसाब से मौजूदा कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर एआई के पहले के दौर के हिसाब से डिजाइन किए गए थे।

ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम आल्टमैन (Sam Altman) का मानना है कि अभी जो लैपटॉप-कंप्यूटर इस्तेमाल हो रहे हैं, उनका दौर जा चुका है यानी कि अब ये कबाड़ हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एआई की दुनिया में कंप्यूटिंग के भविष्य पर बोलते हुए एक पॉडकास्ट में ये बातें कही। ओपनएआई के सीईओ का कहना है कि अभी जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वे एआई से पहले के दौर के हिसाब से डिजाइन किए गए थे। हालांकि अब एआई का दौर आ गया है तो आज के हिसाब से इनकी फिटनेस तेजी से कम होती जा रही है

क्या बदलाव आया है माहौल में अब?

ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के हिसाब से मौजूदा कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर एआई के पहले के दौर के हिसाब से डिजाइन किए गए थे। हालांकि अब दुनिया ऐसे डिवाइसेज की तरफ बढ़ रही है जो अधिक जागरुक, अधिक व्यक्तिगत और पर्यावरण को लेकर अधिक संवेदनशील सिस्टम हैं जिनका काम सिर्फ कंप्यूट करना नहीं बल्कि यूजर्स के आस-पास के माहौल, जरूरतों और व्यवहार को समझकर प्रतिक्रिया देना है। सैम आल्टमैन के मुताबिक स्मार्टफोन या लैपटॉप से परे अब पूरी तरह से नए प्रकार के इंटेलिजेंट डिवाइसेज का समय आ रहा है।

एक AI हार्डवेयर प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें