Get App

Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

iPhone 17 Pro Max खरीदने का सपना अगर सिर्फ इसकी भारी कीमत की वजह से टल रहा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Reliance Digital पर Apple के इस प्रीमियम फोन पर ऐसा ऑफर मिल रहा है, जिससे इसके 256GB मॉडल की कीमत 71,990 रुपये हो जाती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 5:51 PM
Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल
Reliance Digital iPhone 17 Pro Max पर दे रहा ₹77,910 का तगड़ा डिस्काउंट

iPhone 17 Pro Max खरीदने का सपना अगर सिर्फ इसकी भारी कीमत की वजह से टल रहा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Reliance Digital पर Apple के इस प्रीमियम फोन पर ऐसा ऑफर मिल रहा है, जिससे इसके 256GB मॉडल की कीमत 71,990 रुपये हो जाती है। खास बात यह है कि इस डील में डिस्काउंट के साथ पुराने फोन का एक्सचेंज, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक भी शामिल है।

वहीं, इस दमदार ऑफर के बाद फोन की कीमत 1,49,900 रुपये की MRP से 77,910 रुपये कम हो जाती है। हालांकि, आपको यह फोन वास्तव में कितने रुपये में पड़ेगा, यह आपके एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगा।

iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 17 Pro Max 256GB की MRP ₹1,49,900 है। Reliance Digital स्टोर पर ₹9,910 का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹1,39,990 हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें