Get App

10,000 रुपये का एक आम... इस UPSC स्टुडेंट की खुल गई लॉटरी, जानें क्या है इसमें खास

सुमनबाई गायकवाड़ ने दुनिया के सबसे महंगे आम के सिर्फ दस पौधे लगाए और अब उनका छोटा सा खेत पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है। यह अब उनके लिए बड़े मुनाफे का रास्ता खोल सकते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनको यह आईडिया आया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2025 पर 5:07 PM
10,000 रुपये का एक आम... इस UPSC स्टुडेंट की खुल गई लॉटरी, जानें क्या है इसमें खास
यह खेती उनके लिए बड़े मुनाफे का जरिया बन सकती है

दुनिया का सबसे महंगा आम अब कमाई का नया जरिया बन रहा है। मियाजाकी आम जिसकी कीमत हजारों में हो सकती है, भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। कुछ किसानों ने इसकी खेती शुरू कर दी है और इसका बाजार तेजी से बढ़ रहा है। तेलंगाना के भोकर तालुका के भोसी गांव की किसान सुमनबाई गायकवाड़ को भी कोविड-19 महामारी के दौरान एक ऐसा आईडिया आया जिसने उनकी किस्मत बदल दी। सुमनबाई गायकवाड़ ने दुनिया के सबसे महंगे आम के सिर्फ दस पौधे लगाए और अब उनका छोटा सा खेत पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है। यह खेती उनके लिए बड़े मुनाफे का जरिया बन गया है।

17 मार्च को जिला कृषि और अनाज महोत्सव 2025 में सुमनबाई गायकवाड़ अपने खास मियाजाकी आमों की टोकरी लेकर पहुंचीं। इन चमकदार लाल और स्वादिष्ट आमों ने सबका ध्यान खींच लिया। यह विदेशी आम अपनी खासियत के कारण बाजार में एक-एक करके ₹10,000 तक बिक सकते हैं।

कैसे हुई शुरुआत

सुमनबाई गायकवाड़ की इस अनोखी यात्रा की शुरुआत उनके बेटे नंदकिशोर गायकवाड़ से हुई। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण उसे घर लौटना पड़ा। इसी दौरान उनके बेटे को ऑनलाइन मियाजाकी आम की किस्म के बारे में पता चला। इसके बाद नंदकिशोर ने मियाजाकी आम की खेती करने का फैसला किया और फिलीपींस से 10 पौधे मंगवाए, जिनकी कीमत प्रति पौधा 6,500 रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें