भारत में सांपों के निकलने और उनके डसने की घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों और खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए ये एक बड़ा खतरा बना रहता है। रात के समय सिंचाई या खेतों में काम करते वक्त जहरीले सांपों का सामना होने की आशंका और भी बढ़ जाती है, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इन घटनाओं में न सिर्फ लोगों की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि परिवारों पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है।
