Ananya Birla Viral News: मशहूर उद्योगपति एवं आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की बड़ी बेटी अनन्या बिरला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। अनन्या बिड़ला ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सवाल-जवाब सेशन के जरिए फैंस से बातचीत की। बता दें कि अनन्या बिड़ला ना सिर्फ एक सक्सेफुल बिजनेसवुमन हैं, बल्कि एक शानदार सिंगर भी हैं। अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी ने अपने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान X पर कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कुछ यूजर्स ने ऐसे मजेदार सवाल किए जिसका जवाब अब वायरल हो गया है।
