हवाई जहाज में गूंजती एक मासूम किलकारी ने खुशी के साथ एक अनोखी कानूनी बहस भी छेड़ दी है। न्यू यॉर्क् जा रही फ्लाइट में एक महिला ने हवा में ही बच्चे को जन्म दिया, और अब ये मामला चर्चा का विषय बन गया है कि इस बच्चे की नागरिकता किस देश की मानी जाएगी। आमतौर पर जन्म स्थान या माता-पिता की नागरिकता के आधार पर फैसला होता है, लेकिन जब जन्म जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में हो, तो नियम थोड़े जटिल हो जाते हैं। यही वजह है कि ये घटना सिर्फ एक खुशखबरी नहीं, बल्कि कानून और इमिग्रेशन से जुड़ी बड़ी पहेली बन गई है। अब सभी की नजर इस पर है कि आखिर इस नवजात की पहचान किस देश से जोड़ी जाएगी
