Get App

Tinder-Bumble Scam: पहले डेट का प्लान, फिर कैब के नाम पर पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ठगी का दावा

बेंगलुरु में डेटिंग ऐप यूजर्स को लेकर एक कथित स्कैम सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि Tinder और Bumble पर मैच होने के बाद कैब पेमेंट के नाम पर पैसे मांगे जा सकते हैं। रकम भेजने के बाद सामने वाला संपर्क तोड़ सकता है। हालांकि, दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 10:28 AM
Tinder-Bumble Scam: पहले डेट का प्लान, फिर कैब के नाम पर पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ठगी का दावा
यह पूरा मामला फिलहाल एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के दावे पर आधारित है।

बेंगलुरु में डेटिंग ऐप यूजर्स के बीच एक नए कथित ऑनलाइन स्कैम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में Tinder और Bumble जैसे ऐप्स से जुड़े लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। दावा है कि डेटिंग ऐप पर मैच होने और मिलने की बात तय होने के बाद कुछ यूजर्स से कैब के नाम पर पैसे मांगे जा सकते हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य कैब पेमेंट रिक्वेस्ट जैसी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे ठगी का मामला होने का आरोप लगाया गया है।

इस वायरल दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने अनुभव और राय शेयर की हैं। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।

कैसे शुरू होता है मामला?

बताया जा रहा है कि मैच मिलने के बाद दोनों मिलने का प्लान बनाते हैं। इसके बाद महिला कथित तौर पर कैब का किराया देने के लिए सामने वाले से मदद मांगती है। वह यह भी कह सकती है कि उसे खुद पेमेंट करने में भरोसा नहीं है, इसलिए लड़के से ड्राइवर को सीधे पैसे भेजने के लिए कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें